

उत्तराखंड में शिक्षक दिवस के आवसर पर देहरादून राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। वहीं, सीएम धामी ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को 10,000 से बढ़ाकर 21,000 किया गया है।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, लेकिन इन पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था। अब शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार से नवाजे गए यह शिक्षक
प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से आशा बुडाकोटी, उत्तरकाशी से संजय कुमार कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद्र सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य एवं नैनीताल से डाॅ. आशा बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल सिंह, देहरादून से संजय कुमार, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा से डाॅ. प्रभाकर जोशी, ऊधमसिंह नगर से निर्मल कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डाॅ. शैलेंद्र सिंह धपोला को सम्मानित किया गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बागेश्वर में इंग्लैंड के डेविड हापकिंस का अंतिम संस्कार_बेटी ने दी मुखाग्नि
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल
Haldwani : बाघ के हमले में पीड़ित परिवार के सहारे की उम्मीद_6 लाख का चेक बाउंस : नीरज
250 हिन्दू परिवारों ने हल्द्वानी मेयर से क्या गुहार लगाई _रेलवे अतिक्रमण मामला..
गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला : कमर्शियल LPG सप्लाई बंद, ESMA लागू