Ad

हल्द्वानी : विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही,GST ऑफिस में अधिकारी और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,” प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगी थी 3000 की रिश्वत, फिलहाल विजिलेंस की टीम अभी कार्यवाही में जुटी हुई है “एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

भ्रष्टाचार पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त स्पष्ट निर्देशों का बडा असर हुआ है। विजिलेंस की टीम ने हल्दानी में जीएसटी के राज्य कर अधिकारी उमेश सिंह बिष्ट व बाबू उम्मेद सिंह को 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये अरेस्ट किया है।

अधिकारी कर्मचारी जीएसटीू में पंजीकरण कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। पीडित की शिकायत पर विजिलेंस ने जांच कराई जांच सही पाई इसके आधार पर आज विजिलेंस ने जाल बिछाकर इन्हे ट्रैप कर लिया है।

फिलहाल इनके घर की तलाशी भी ली जा रही है वहाँ से भी कैश व अन्य कीमती वस्तुयें मिल सकती है। एसपी विजिलेंस प्रहलांद सिंह मीणा के मुताबिक राज्य कर अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट के पास नैनीताल व हल्द्वानी दोनो ही स्थानों का चार्ज था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *