

उत्तराखंड में गुलदार की बढ़ती जनसंख्या अब चिंता का विषय बनती जा रही है पूरे राज्य में कोरोना काल के बाद जिस तरह से गुलदारों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है उसे मानव और वन जीव संघर्ष काफी बढ़ गया है।खूंखार गुलदार का आतंक ग्रामीण इलाकों में बढ़ता ही जा रहा है।
उसका ताजा उदाहरण रुद्रप्रयाग जनपद के बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में देखने को मिला जहां एक गुलदार मासूम बच्ची को उठाकर ले गया।अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। यह देखकर बच्ची की मां और ग्रामीण गुलदार के पीछे दौड़ पड़े। इसके बाद गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले विनोद कुमार की ढाई साल की बेटी मिष्ठी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी दादी कुछ दूरी पर बैठी थी, जबकि मां अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने मिष्ठी पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर वहां से भागने लगा।
दादी के शोर मचाने पर बच्ची की मां ने गुलदार के पीछे दौड़ लगा दी। यह देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी शोर मचाते हुए पीछे दौड़े तो गुलदार करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिष्ठी को छोड़ कर भाग गया। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
गुलदार के हमले से बच्ची की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रधान ताजू गुंसाई, यशवंत ने बताया कि यह गांव में पहली घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..