

उत्तराखंड : भगवानपुर के चांद कालोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक उस घर में गया तो उसकी आंखें फटी रह गईं। वहां अनाज की टंकी रखी हुई थी, उसे खोला गया तो उसमें से एक शव बरामद हुआ। मामला शुक्रवार को सामने आया।
वहीं युवक की हत्या कर अनाज की टंकी मे छिपाए गए शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरी रात मामले की जांच की। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस अधिकारी थाने से रवाना हुए। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम कई जगह पर दबिश दे रही है।
मृतक के शव की शिनाख्त के लिए एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने पूरी रात थाने में ही कैंप किया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की है।
मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया गया है। मकान खाली करके गए किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर कस्बे की चांद कालोनी में एक युवक की हत्या कर शव अनाज रखने की टंकी में छिपा दिया गया। जिस मकान में शव मिला है, वहां से किरायेदार दो दिन पहले ही मकान खाली करके गए हैं।
सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी