

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली वैन में अचानक भीषण आग लग गई गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक मोरी तहसील के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई. इस दौरान वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वैन चालक बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था. ऐसे में धुआं उठता देख चालक ने तत्काल बच्चों को नीचे उतार दिया. चालक की इस सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी तहसील के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी. तभी स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा. जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को वैन से सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया।
बच्चों के नीचे उतरते ही वैन ने तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी तरह से वैन जल गई. उधर, स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अभिभावक भी चिंतित हो गए. हर कोई अपने बच्चों की सलामती लेने के लिए फोन घुमाता दिखा. वहीं, बच्चों के सुरक्षित होने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गैचवांण गांव से नैटवाड़ बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. अब वैन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..