Ad

उत्तराखंड : जान बख्शने की 50 लाख रंगदारी मामले में कुख्यात गैंगस्टर का गुर्गा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हरिद्वार पुलिस ने पचास लाख की रंगदारी मांगने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी जेल के भीतर रहकर ही फिरौती और रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पर सुनील राठी के गुर्गे सुशील गुर्जर को गिरफ्तार कर किया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरूकुल कांगड़ी निवासी भाजपा नेता रविकांत मलिक ने जेल में बंद सुनील राठी के नाम पर उसके भाई अमरंकांत मलिक से पचास लाख की रंगदारी मांगे जाने व रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
रविकांत मलिक के भाई के नवोदय नगर स्थित प्लाॅट के एवज में रंगदारी मांगी की गयी थी। आरोप लगाया था कि नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी व सुशील गुज्जर आदि ने भूखंड पर बने कमरे को भी तोड़ दिया था व बिजली का सामान चोरी कर लिया था। थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीमों ने नामजद आरोपी सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर निवासी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ.प्र. को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल. दो मैगजीन व 10 जिन्दा कारतूस .45 बोर, सिम समेत एक जियो का डोंगल, 3 मोबाइल फोन व बुलेट प्रूफ स्कारपियों गाड़ी बरामद हुई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुलेटप्रूफ स्कार्पियों में घूमने वाला सुशील गुज्जर जेल में बंद सुनील राठी के लिए काम करता है। सुशील गुज्जर ने सुनील राठी की पत्नि दीपाली के कहने पर कांफ्रेसिंग के जरिए अमरकांत की बात जेल में बंद सुनील राठी से करायी। सुनील राठी ने अमरकान्त को धमकी देते हुए कहा कि 1 करोड़ ले या ढाई करोड़ दे दे और इस पूरे मामले को निपटाने के लिये सुशील गुज्जर ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सुशील गुज्जर के खिलाफ यूपी और हरिद्वार के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में दर्जनों मुकद्मे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की भी पुलिस टीमें तलाश कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *