Ad

हल्द्वानी (बनभूलपुरा) सीमा हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा,कातिल शौहर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीती रात हुए सीमा हत्यकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शनिवार रात को बनभूलपुरा क्षेत्र में चावल व्यापारी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक ने अपनी पत्नी सिमा की गला रेत कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सीमा हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे के अपने अधिनिस्थ अधिकारियों को फरमान दिए थे। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी के नेतृत्व में सीमा हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई बेरहमी से हुए हत्याकांड मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास से हत्यारे पति को गिरफ्तार करते मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक सिमा ने अपने पहले पति शादाब को चार वर्ष पूर्व तलाक दे दी थी, जिसके बाद मृतक ने गोपाल मंदिर बनभूलपुरा निवासी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक से शादी कर ली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी यूनुस को मृतक सीमा पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है, किसी ओर से उसे पीछे बात कर रही हैं, जिस पर शनिवार को सीमा और युनुस में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर यूनुस ने सीमा का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना बनभूलपुरा में मामला दर्ज किया।

पूछताछ अभियुक्त व बरामदगी- अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने हत्या में प्रयुक्त अलाकत्ल धारदार चाकू को सफदर के बगीचे में स्थित सलाम पब्लिक स्कूल के पास स्थित गंदे पानी के नाले में फैंक दिया जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू को बरामद किया गया।

गिरफ्तारी टीम-

  1. नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूपुरा।
    02.उ0नि0 संजीत राठौड
    03.उ0नि0 मनोज यादव
    04.उ0नि0 विरेन्द्र चन्द
    05.उ0नि0 विनोद घई
    06.हे0का0 नारायण वर्मा
    07.का0 दिलशाद अहमद
    08.कानि0 रिजवान अली
    09.कानि0 परवेज अली
    10.कानि0 छोटे लाल

पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना का अनावरण और ओरीपी की गिरफ्तारी पर एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को रूपया 2,500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *