Ad

उत्तराखंड : अगले तीन दिन बंद रहेगा ये हाईवे, जानिये प्रशासन ने क्यों लिया यह फैसला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देवप्रयाग स्टेट हाईवे का सहारा लेकर टिहरी-ऋषिकेश-हरिद्वार और देहरादून की यात्रा कर पौड़ी आने वाले यात्रियों की मुश्किले आगामी तीन दिनों तक बढ सकती है. दरअसल, जिला प्रशासन ने पौड़ी देवप्रयाग स्टेट हाईवे को 25 जुलाई से 27 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया है, जिससे इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही को 25 से 27 जुलाई तक पूर्णतः बंद रखा जायेगा.

ADVERTISEMENTSAd

25 से 27 जुलाई तक बंद रहेगा हाईवे
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस मार्ग पर देवप्रयाग संगम के नजदीक बने 160 मीटर मोटर पुल की भार क्षमता को मापने के लिए रेल परियोजना के निर्माण कार्य के लिए टनल बोरिंग मशीन की लाइव टेस्टिंग तीन दिनों तक की जाएगी. ऐसे में ये मार्ग पूर्णतः 25 से 27 जुलाई तक बंद रहेगा. पौड़ी जिले के जनासू क्षेत्र में भी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है. ऐसे में यहां टनल बोरिंग मशीन का सहारा रेल परियोजना के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिये लिया जाना है. जिस कारण टनल बोरिंग मशीन को पुल से गुजारकर भार क्षमता को भी मापा जाएगा.

28 जुलाई से खोल दिया जाएगा हाईवे
ऐसे में आगामी तीन दिनों तक इस हाईवे के बंद रहने पर अब यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा मार्गो का सहारा लेकर पौड़ी-श्रीनगर होते हुए ही टिहरी ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून को जाना होगा या इस रूट से पौड़ी आना होगा. इसके अलावा पौड़ी-कोटद्वार मार्ग का सहारा लेकर भी यात्री ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून को जाने और वापस पौड़ी आ सकते हैं हालांकि 28 जुलाई से पौड़ी देवप्रयाग स्टेट हाईवे सभी वाहनों की आवाजाही के लिये खोल दिया जायेगा.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *