Ad

उत्तराखंड : खुशियाँ मना के लौट रहे थे वापस..दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगो की गई जान..2 गम्भीर रूप से घायल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार नेशनल हाईवे में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd


जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चुपकोट बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, नीचे कुछ दूरी पर सड़क होने के बावजूद फिर से सड़क से भी 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क कर गहरी पहुंच गई इस घटना में 36 वर्षीय कार चालक बलवंत जिमवाल उनकी पत्नी पूर्णिमा उम्र 32 वर्ष और 6 वर्ष का बेटा भाब्याश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि मृतक जिमवाल परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला है वर्तमान में जिला मुख्यालय के रई वार्ड में निवास कर रहा है मृतक शिक्षक रानीखेत राजकीय इंटर कॉलेज बांसकोट में तैनात थे और उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। दीपावली मनाने के लिए परिजनों अपने परिवारजनों के पास हल्द्वानी आए थे और हल्द्वानी से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस और एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है घायल सुरेंद्र सेना और नवनीत एसएसबी के जवान बताए जा रहे हैं फिलहाल इन दोनों घायलों का मृतक परिवार जनों से कोई संबंध निकलकर सामने नहीं आया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि घायलों द्वारा कार से लिफ्ट मांगी गई होगी फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *