उत्तराखंड : हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति समेत ये कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया वहीं खेमा बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। आज दिग्गज कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति समेत कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गोसाई, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार को पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भाजपा में शामिल

हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति भी आज भाजपा में हुई शामिल

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने पार्टी का पटका पहनाकर दिलाई पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस नेताओं का लगातार भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी

अनुकृति ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा। ये सपना मोदीजी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामि हो सकती हैं। वहीं, आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *