

उत्तराखंड के जनपद टिहरी से दुखद खबर सामने आ रही है यहां जिले के जौनपुर विकास खंड के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के हमले से पिता पुत्र की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है गत दिवस सुंदरलाल ग्राम तुनेटा निवासी अपने पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे कि अचानक ततैया के झुंड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया ।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया।
सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए।
जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका । पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे, उन्होंने मांग की कि वन विभाग द्वारा इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..