

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर टेंशन बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यानी 02 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

2 जून तक गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग की ओर से जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मुताबिक राज जीके देहरादून टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तूफान ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भी मौसम खराब रहेगा। यहां हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। चारधाम यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बीते दिन देहरादून और मसूरी में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। कई जगह नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने अपील की है कि पर्वतीय इलाकों में सफर के दौरान बेहद सावधानी बरतें और असुरक्षित जगहों पर ना रुके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ