Ad

उत्तराखंड : इन इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार, सावधान रहें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश के असर है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक देहरादून और बागेश्वर में आज गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख मिचौली के बीच कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर भी हो रहे हैं। शनिवार को देहरादून में झमाझम बारिश हुई, लेकिन दोपहर को धूप खिलने से उमस ने बेहाल कर दिया। चटक धूप निकलने की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि शाम के समय फिर से बादल छा गए।

बीते रोज की बात करें तो नैनीताल जनपद में कल रात 9:00 बजे से सुबह तक झमाझम बारिश हुई जिससे हल्द्वानी शहर के कई इलाकों में मौसम सुहाना हुआ।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर माध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हुए मसूरी में भी रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।

वहीं अगले कुछ दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। 4 और 5 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *