उत्तराखंड – शर्मनाक : चलती कार में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत..जांच में जुटी पुलिस


उत्तराखंड : बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक रुड़की में चलती कार में मां के सामने छह साल की बेटी के साथ कार सवारों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद मां और बेटी को कार सवार गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
रात भर पुलिस ने कार सवारों की तलाश को कांबिंग की। लेकिन कार सवारों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर सीओ ने भी शनिवार को कलियर थाने पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की है।
कलियर क्षेत्र निवासी महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रुड़की की ओर आ रही थी। शुक्रवार रात के वक्त कोई साधन नहीं मिलने पर महिला ने एक कार को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। कार थोड़ी आगे चलकर रुकी और मां-बेटी को कार में लिफ्ट देने के लिए बैठा लिया।
बताया जा रहा है कि कार सवारों ने रास्ते में मां को आतंकित कर मासूम के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में महिला अपनी बेटी को किसी तरह कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
पुलिस ने घटना के बाद कार सवारों की तलाश को कांबिंग की। लेकिन कार सवारों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park