उत्तराखंड : सनसनी – एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या,हत्यारा फरार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही पिथौरागढ़ जिले में सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों ( तीनों महिलाएं ) का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *