

उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से बड़ी खबर सामने आ रही है फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के हेडक्वार्टर से कई गोपनीय फाइल गायब हो गयी हैं। जिसको लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है आनन-फानन में जांच को लेकर हाई लेवल जांच कमेटी का गठन किया गया है।
पिरुल से कोयला बनाने का प्रोजेक्ट, वनाग्नि के बजट, कर्मचारियों से जुड़ी जानकारियों के साथ विभिन्न विभागीय और प्रस्ताव के लेन देन की फाइल हुई गायब।
वन विभाग के नए मुखिया के ज्वाइन करते ही एक नया और सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी मुताबिक वन महकमे के हेड क्वार्टर (वन मुख्यालय) से जरूरी फाइलें और गोपनीय दस्तावेज गायब बताए गए हैं , इन फाइलों में विभाग के कई अहम दस्तावेज और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मामले की जांच के लिए सीसीएफ मानव संसाधन निशांत वर्मा ने विभागीय जांच कमेटी गठित करते हुए मुख्यालय के सभी कार्यालयों में फाइलों की तलाश शुरू करवा दी है, सीसीएफ निशांत वर्मा के मुताबिक वन मुख्यालय में लगभग 15 दफ्तर हैं इन सभी दफ्तरों में इन फाइलों की तलाश शुरू कर दी गई है और इस मामले के लिए एक जांच कमेटी भी गठित की गई है।
बड़ा सवाल संयोग या प्रयोग ?



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…