

उत्तराखंड से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी में भीषण आग लग गई है वहीं भीषण आग की लपटों से घिरी हुई स्कूटी के पास ही जली हुई एक लाश पड़ी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें घटना उत्तरकाशी हाईवे की बताई जा रही है । आग किन कारणों से लगी या ज़िंदा जलने से मौत हुई या फिर सुसाइड केस है ऐसा मौके पर मौजूद वीडियो में दिख रहे लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…