

उत्तराखंड : ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर नीर गड्डु के पास हुआ सड़क हादसा,एक कार गहरी खाई में गिरी,पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुचकर चला रही है रेस्क्यू अभियान।

ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग स्थित नीर गड्डू के पास एक आर्टिगा करा जिसमे 6 लोग सवार थे वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
वही तीन लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है मुनी की रेती एसएसआई रमेश कुमार सैनी ने यह जानकारी दी है उन्होंने बताया कि हादसा अभी कुछ देर पहले हुआ है।
भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
तीन घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप यह कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है।
कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकी रेती रितेश शाह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे थे। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है। जबकि हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप
थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत_अबकी होली बख्शा नहीं जाएगा..
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर_ इस खास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत