

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उलटफेर की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही कहीं कहीं बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज प्रभावित इलाकों में यलो अलर्ट है।
देहरादून सहित मैदानी इलाकों में 19 मार्च तक कहीं कहीं बादलों के डेरा रहेगा। इस बीच 17 मार्च से लेकर 21 मार्च तक देहरादून में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा