उत्तराखंड : हरेला पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी


उत्तराखण्ड : राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय पर्व हरेला के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक डॉ० एस० बी० जोशी ने आदेश जारी किया है।
महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक डॉ० एस० बी० जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस पर्व का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है, जिससे उनके हृदय में प्रकृति के प्रति प्यार व संवेदना उत्पन्न हो सके।
उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया जाना अति-महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के साथ दिनांक 15 जुलाई, को हरेला पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत विद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए पर्व से सम्बंधित कम से कम 05 फोटो व रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश है।
उत्तराखण्ड संरक्षण आयोग के उक्त संदर्भित पत्र दिनांक 11 जुलाई की प्रति प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ कि कृपया आयोग के निर्देशानुसार बच्चों के साथ दिनांक 15 जुलाई 2022 को हरेला पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत विद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए पर्व से सम्बंधित कम से कम 05 फोटो व रिपोर्ट आयोग के साथ ही महानिदेशालय को भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..