Ad

उत्तराखंड : आईएफएस अधिकारियों के प्रमोशन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने तीन आईएफएस अधिकारियों नरेश कुमार , निशान्त वर्मा और सुरेन्द्र मेहरा के प्रमोशन किये हैं। जिसके शासनादेश आज उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में तीन आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. इन तीनों ही अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक से एपीसीसीएफ पद पर प्रमोशन दिया गया है. शासन ने इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिया है. इनमें दो अधिकारी उत्तराखंड में ही तैनात हैं, जबकि एक अधिकारी को प्रति नियुक्ति पर होने के कारण प्रोफॉर्मा प्रमोशन दिया गया है।

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल राज्य के तीन आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. शासन में उपसचिव सत्य प्रकाश सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार इन तीनों ही आईएफएस अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक से एपीसीसीएफ पद पर प्रमोशन मिला है. प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में 1999 बैच के आईएफएस अधिकारी नरेश कुमार, निशांत वर्मा और सुरेंद्र मेहरा का नाम शामिल हैं. नरेश कुमार को रिक्त पद के सापेक्ष प्रमोशन दिया गया है।

निशांत वर्मा को सृजित अस्थाई पद के सापेक्ष प्रमोशन मिला है. यह दोनों ही अधिकारी उत्तराखंड वन विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं. इनके अलावा सुरेंद्र मेहरा को भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. सुरेंद्र मेहरा प्रतिनियुक्ति पर हैं. जिसके कारण उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

मुख्य वन संरक्षक के तौर पर नरेश कुमार अभी गढ़वाल चीफ की जिम्मेदारी देख रहे हैं. निशांत वर्मा नियोजन के अलावा मानव संसाधन की जिम्मेदारी को देख रहे हैं. हालांकि सीनियरिटी के आधार पर आईएफएस अधिकारी मनोज चंद्रन का नाम भी शामिल है, लेकिन पिछले दिनों पदोन्नति और कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में उन्हें शासन द्वारा चार्जशीट दी गई थी. जिसके कारण प्रमोशन सूची में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है।

आदेश – भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग) के मुख्य वन संरक्षक श्रेणी में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष स्तम्भ 4 में अंकित तिथि से अपर प्रमुख वन संरक्षक, वेतन मैट्रिक्स लेवल-15 (रू0 1,82,200-2,24,100/-) के पद पर पदोन्नत किये जाने की, श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *