
उत्तराखंड : प्रदेश में पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार को राजधानी दून की पुलिस लाइन में सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। जिसे एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन कर अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षी को एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित कर दिया है।
मामला देहरादून का है जहां ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में सड़क पर दिखाई दिया। वर्दीधारी का इस हालत में घूमते हुए किसी ने वीडियो बना लिया।जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में नियुक्त कां0 अनुज राणा को ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन कर अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..
उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..
देहरादून में फिर चली गोलियां : मॉल के अंदर कारोबारी की हत्या..