उत्तराखंड : 18 से 44 साल के लोग आज शाम से यहां करें रेजिस्ट्रेशन..50 लाख लोगों को मुफ़्त में लगेगी वैक्सीन.. जाने पूरी ख़बर

देहरादून- केंद्र की मोदी सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से 44 साल के लोगों को भी कोरोनावायरस कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है लिहाजा उत्तराखंड सरकार ने 18 से 44 साल के लगभग 50 लाख लोगों को निशुल्क कोरोनावायरस कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है इस वैक्सीनेशन का 450 करोड़ रूपए राज्य सरकार वहन करेगी। लिहाजा आज शाम से इस टीकाकरण अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिसकी जानकारी सरकार ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की है।
कोरोना संक्रमण से देशवासियों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरु किया जा रहा है, जिसके लिए आज शाम चार बजे से नि:शुल्क पंजीकरण शुरू हो रहा है। वैक्सीन केवल कोविन या आरोग्यसेतु के माध्यम से स्व पंजीकरण एवं अग्रिम अपॉइंटमेंट के बाद दी जाएगी। पंजीकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर लॉग इन करें। उत्तराखंड में इस नि:शुल्क टीकाकरण अभियान का 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर