

उत्तराखंड : हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक हरिद्वार हाईवे पर डोईवाला माजरी चौक के नजदीक यू टर्न लेते हुए हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने बाइक सवारों को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार रोड पर घसीटते चले गए।
इस भीषण हादसे में टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत होना बताई जा रही है दोनों ही व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहे थे।
शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो लोग माजरी ग्रांट चौक हरिद्वार हाईवे पर यू टर्न लेते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी की दोनों लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई बताया कि मृतकों की पहचान वीरम पाल (45) पुत्र नाथूराम निवासी फतेहपुर और हरीश राम (48) पुत्र हयात राम निवासी श्रीकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। दोनों शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। कोतवाल गुंसाई ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर लालतप्पड़ चौकी में खड़ा करवा दिया है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…