Ad

उत्तराखंड : पार्किंग के दौरान सही अंदाजा ना हो पाया_दो लोगों की जान चली गई,3 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पार्किंग के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के मसूरी में धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पार्किंग के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। बुधवार रात एक स्कॉर्पियो कार पार्क करते समय चालक ने अंधेरे में गाड़ी का सही अंदाजा नहीं लिया, जिससे वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक, दुर्घटना के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जो धनोल्टी जा रहे थे। चालक जब धनोल्टी के कैसेल रेस्टोरेंट के पास गाड़ी पार्क कर रहा था, तो अंधेरे में रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दिया और गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

हादसे में हरपाल सिंह (46) और दिलीप सिंह पंवार (48) की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह (36), दीवान सिंह पंवार (54) और विजय लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page