Nainital : गहरी खाई में गिरे मौज-मस्ती कर रहे युवक_पुलिस ने ऐसे बचाया..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के टूटा पहाड़ क्षेत्र की खाई में दो युवक अनियंत्रित होकर गिरने से बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को मुश्किल हालात में रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।


नैनीताल के तल्लीताल में टूटा पहाड़ नामक स्थल पर टैक्सी स्टैंड के आगे बने पैराफिट पर बैठकर दो युवक मौज मस्ती कर रहे थे, जब अचानक दोनों गहरी खाई में जा गिरे।


जानकारी के अनुसार टनकपुर निवासी 35 वर्षीय सचिन सिंह कुंवर और नैनीताल निवासी 40 वर्षीय जगत सिंह पैरेफिट पर बैठे थे, अचानक वो अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तल्लीताल पुलिस मय उपकरणों के खाई में उतरी।

पुलिस के साथ ऐसे मामलों से डील करने वाली एस.डी.आर.एफ.भी मौके पर पहुँच गई। लंबी जिद्दोजहद के बाद दोनों घायलों को स्ट्रैचर में बांधकर सड़क तक लाया गया। घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108एम्ब्युलेंस से नैनीताल के बी.डी.पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page