

उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्कूली बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में पुरानी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब दवाओं को रिपलेश करने के निर्देश जारी कर दिए।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए बीते रोज ही दवाएं आई थी। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल आंगनबाड़ी केंद्र में रखा जाता है। यहां बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसकी बानगी इस आंगनबाड़ी केंद्र में देखने को मिली। आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन पूर्व आई दवा के स्टॉक में खराब दवाएं मिली। खबर फैलते ही आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में से खराब दवाओं को रिपलेश करने के निर्देश कर कर दिए।
दरअसल रुद्रपुर विकास खंड के गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूली लाभार्थी बच्चे दवा लेने केंद्र में पहुंचे थे। जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका ने बॉक्स खोलकर दवा निकाली तो दवा में फंगस लगा हुआ था। प्राथमिक उपचार के लिए दी गई पट्टी पूरी तरह गंदी थी। साथ ही छोटे बच्चो के लिए लिक्विड फॉम में पेरासिटामोल लीकेज पाई गई। जिसके बाद एक लाभार्थी ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। केंद्र की संचालिका ने बताया की दवाओं की खेप कल ही उनके पास पहुंची है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया की केंद्र में खराब दवाओं की सूचना मिली है। सभी केंद्रों को दवा चैक करने के निर्देश दिए गए हैं। खराब दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..