Ad

उत्तराखंड : बड़ा फेरबदल, जिला सूचना अधिकारियों के ट्रांसफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में जिला सूचना अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। गिरिजा शंकर जोशी, जो पहले चंपावत के जिला सूचना अधिकारी थे, वहां उन्हें मुक्त कर दिया गया है। अब वह मीडिया सेंटर हल्द्वानी देखेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं, वीरेंद्र सिंह राणा, जो पहले जिला सूचना कार्यालय पौड़ी में तैनात थे, अब प्रेस सूचना ब्यूरो मीडिया सेंटर देहरादून भेजे गए हैं। इसी प्रकार, ज्योति सुंदरियाल को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल से देहरादून भेजा गया है। वीरेश्वर तोमर को सूचना निदेशालय देहरादून से रुद्रप्रयाग का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि धीरज कार्की को चंपावत भेजा गया है।

इसके अलावा, कुंदन कुमार को उत्तराखंड राज्य सूचना केंद्र, नई दिल्ली भेजा गया है। अन्य तैनाती में अनुज कुमार को चमोली, सत्यपाल सिंह को अल्मोड़ा, योगेश पोखरियाल को पौड़ी गढ़वाल, द्विनीता शर्मा को टिहरी गढ़वाल, प्रियंका जोशी को नैनीताल, क्षितिज शर्मा को बागेश्वर, कर्मवीर को उत्तरकाशी और संतोष चांद को पिथौरागढ़ भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page