

उत्तराखंड : उधम सिंह नगर के किच्छा में युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों शादीशुदा हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।
युवक और युवती बीती रात लगभग 1:30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं।
इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही हैl



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…