

उत्तराखंड के हरिद्वार में कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी और धमकी का मामला एक बार फिर सामने आया है मिल रही जानकारी के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जिस व्यापारी को धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी उसी व्यापारी को फिर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
बीते नौ मार्च को हार्डवेयर कारोबारी संतोष माहेश्वरी के पुत्र शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल नंबर पर फोन कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब शुक्रवार की शाम को फिर से शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल नम्बर पर इस बार दूसरे नंबर से धमकी दी गई। रंगदारी संबंधी टैक्स मैसेज भेजा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम ड्यूटी में वर्दी पर दाग लगाने वालों पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई शुरू..
कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा..
राष्ट्रपति की मौजूदगी में देश को मिलीं पहली 9 महिला सैन्य अफसर
Haldwani_नैनीताल रोड पर रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग..
उत्तराखंड की राजनीति का सशक्त अध्याय थीं इंदिरा हृदयेश, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि