Ad

उत्तराखंड : भाजपा शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी का बोलबाला जनता त्रस्त – इंद्रपाल आर्य

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्ररपाल आर्य ने प्रदेश कि धामी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार धामी सरकार की पहचान बन गई है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां एक कार्यक्रम में हल्दूवानी पहुंचे नैनीताल काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई पर प्रदेश कि धामी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राज में हर कोई बेहाल है बेरोजगारी,मंहगाई चरम पर है उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन गई है।


उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नितियों के चलते बेरोजगारी,मंहगाई चरम पर है युवाओं ,किसान तथा महिलाओं में आक्रोश है उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में पूरी तरह से असफल है उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हित में सरकार के पास कोई योजना नही है प्रदेश में सारे विभागों में पद खाली पड़े है प्रदेश के युवा सरकार की तरफ टकटकी लगाए हुए है पर सरकार उन्हें नोकरी नही दे रही है उन्होंने धामी सरकार को हर मोर्चे पर फैल बताया।प्रदेश सरकार द्वारा 24 घटें शराब कि दुकान खोलने के आदेश की निंदा की है उन्होंने कहा सरकार युवाओं को रोजगार ना देने कि वजह उन्हें नशे में धकेल रही है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर काग्रेंस पार्टी जनता के हर मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *