

उत्तराखंड : सितारगंज केंद्रीय कारागार के उम्रकैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से रुद्रपुर का निवासी था। जबकि वर्तमान में मृतक के स्वजन गदरपुर के जाफरपुर में रहते हैं। जेल प्रशासन ने स्वजनों को शव की सुपुर्दगी दे दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम केंद्रीय कारागार से मूलनिवासी मोहल्ला रामपुरा रुद्रपुर एवं हाल निवासी बत्रा कॉलोनी जाफरपुर तहसील गदरपुर चंद्रमोहन पुत्र राधेश्याम को लेकर जेलकर्मी अस्पताल पहुंचे थे। चंद्रमोहन मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।
जेल कर्मियों ने डॉक्टर को बताया था कि चंद्रमोहन को चक्कर आए थे। अस्पताल प्रशासन ने चंद्रमोहन के शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चंद्रमोहन के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे कर्मवीर सिंह और अंकित कुमार ने बताया कि चंद्रमोहन सेंट्रल जेल के सिद्धदोष बंदी थे। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
मोबाइल मिलने से चर्चा में है सेंट्रल जेल
सेंट्रल जेल परिसर में बीते दिनों खुदाई के बाद बड़ी मात्रा में जमीन से मोबाइल, चार्जर और बैट्री बरामद हुई थी। जेल प्रशासन ने गोपनीय सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर खुदाई कराई थी। जिसके बाद करीब 65 मोबाइल बरामद हुए थे। इसके पहले यहीं से सुक्खा नाम के कैदी ने वकील को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार
मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए