एलपीजी की ब्लैक मार्केटिंग रोकें_ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की मांग


नैनीताल – हल्द्वानी क्षेत्र में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर आज उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल तथा स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.पी. सिटी हल्द्वानी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान डॉ. हरीश पाल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों का अवैध भण्डारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। इसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गैस सिलेंडर लगभग दो-दो हजार रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुण्डा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




10 बड़े फैसलों पर धामी कैबिनेट की मोहर,, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा..
ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच..
दुनियाभर के विशेषज्ञ एक मंच पर, एमआईईटी कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन..
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलेगी तस्वीर_फोरलेन और बाईपास को मंजूरी
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..