

उत्तराखंड : बिना स्वीकृत अवकाश के स्कूल से नदारद रहने पर खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) पूजा नेगी दानू ने छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही एक प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि उन्होंने 23 और फिर 25 नवंबर को स्कूलों का निरीक्षण किया था।


दोनों दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक जयपाल, सरदार सिंह, प्राथमिक विद्यालय संभरखेड़ा के शिक्षक शिव कुमार और गुड्डी, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका मीरा तोमर और उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा की शिक्षिका दीपा चौधरी नदारद मिलीं। इन छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गबेला के प्रधानाचार्य भी बिना स्वीकृत अवकाश के छुट्टी पर थे।
उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के नदारद रहने की पुष्टि ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और भोजनमाता ने भी की। बीईओ ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक स्कूल कोटा क्वानू, मेलौथ, क्वानू मंझगांव का भी निरीक्षण किया। बिना अवकाश नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani