उत्तराखंड : पति पत्नी की मामूली कहा सुनी के दौरान पत्नी की हो गयी हत्या ..जानिए क्या है पूरा मामला..

उत्तराखण्ड : राज्य में उत्तरकाशी पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है।
राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि नेपाली मूल का हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला उम्र 45 वर्ष और पांच वर्षीय बेटी के साथ रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी नशा करते थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दिनेश प्रसाद ने मोबाइल से दी। बताया कि मृतक दिलमाला का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु नौगांव भेज दिया है। आरोपी हरीश रावल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : चार नेताओं पर तीन साल का चुनावी बैन, 2027 की राह में लगा ब्रेक
पूर्व विधायक ठुकराल समेत कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया, CM को ज्ञापन देने जा रहे थे..Video
नेपाल में तबाही_ 163 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता_ 133 भारतीयों का अब तक पता नहीं..
उत्तराखंड में खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, नैनीताल में 11 रास्ते बंद..
जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..