

उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड ने जान आफत में डाल रखी है. उत्तरकाशी जिले में वाहन चालक की जल्दबाजी के कारण एक हादसा हुआ है. भूस्खलन के कारण यहां मलबे से भरी सड़क को पार करने की कोशिश में एक टेंपो पलट गया. टेंपो पलट कर नदी के किनारे अटक गया. हालांकि इस दौरान टेंपो में कोई सवार नहीं था, हादसा बड़ा बड़ा भी हो सकता था वहां मौजूद लोगों द्वारा बनाए वीडियो जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है उसमें साफ दिखाई दे रहा है किस तरह वाहन चालक ने जल्दीबाज़ी करने की कोशिश में अपनी जान खतरे में डाल दी, जिसका नतीजा आपके सामने हैं।
दरअसल बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी डैम और सैंज के पास बन्द है. इस दौरान मनेरी डैम के पास आज सुबह पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने कारण देखते ही देखते टेंपो पलटकर सड़क के नीचे जा गिरा. चालक ने वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर-झार गाड़ के पास भी ठप हो गया है. हाईवे को साफ करने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात की गई है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल का कहना है, “जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बार फिर गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग ठप हो गए हैं. मनेरी भाली बांध के पास मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल