
उत्तराखंड के देहरादून से सड़क हादसे का वीडियो सामने आ रहा है जिसमे साफ दिख रहा है कि कैसे एक बड़े ट्रक के अगले टायर के नीचे अचानक बाइक सवार गिर गये, गनीमत रही मौके पर मौजूद एसपी ट्रैफिक ने फौरन तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रुक जाने का इशारा किया जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं इस घटना का मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया।
जैसा कि आप सभी को मालूम है देहरादून में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है जिसके मद्देनज़र देहरादून में ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है।इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक रिस्पना पुल पर ड्यूटी में पुलिस टीम के साथ तैनात थे। तभी बाइक सवार तीन व्यक्ति सामने से आ रहे ट्रक के नीचे अचानक आ गए। एसपी ट्रैफिक और पुलिस टीम ने तुरंत बिना एक पल गंवाए ट्रक को सही वक्त पर रोक दिया, और ट्रक को पीछे कर बाइक स्वरों को सुरक्षित ट्रक के नीचे से निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों की जान भी बच गई।
उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस सभी लोगो से अपील की है। अपने वाहनो को धीमी गति में चलाते हुए अपना व दूसरों का जीवन सुरक्षित रखे ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला