

उत्तराखंड : नाबालिग बेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर जांच कर डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।दरअसल, एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने नाबालिग को गर्भपात की दवा भी खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर पता चला कि युवक ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, “आरोपी युवक मूल रूप से शेरकोट नजीबाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह सहसपुर क्षेत्र में किराए पर रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर करीब दो माह पूर्व दुष्कर्म किया। उसके बाद भी उसने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर नाबालिग को जबरन गर्भपात की दवा खिला कर गर्भपात करा दिया और कई बार दुष्कर्म करता रहा।
बीते बुधवार को नाबालिग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस पर परिजन आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग का गर्भपात हुआ है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने दो बार गर्भपात की दवा खिलाई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।बृहस्पतिवार की रात को परिजन सहसपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..