

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से रुद्रपुर मार्ग यानी रामपुर रोड पर टांडा क्षेत्र में एक बाघ के मौत की खबर सामने आ रही है। यहां सड़क किनारे बाघ का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बाघ के शव की ख़बर पर हाईवे पर भीड़ का जमावड़ा लग गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है की एक वाहन की टक्कर लगने से टाइगर की मौत हो गई है वन विभाग के अधिकारियों को इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना टांडा क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल बाघ की मौत किन कारणों के चलते हुई इस बात की जांच की जा रही है।
रामपुर रोड के पास टांडा जंगल, तराई केंद्रीय वन प्रभाग में एक बाघ का शव मिला है वहीं आसपास जाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बाघ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई है।पूरा मामला तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर का बताया जा रहा है।
टाइगर की मौत की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रहे हैं. टाइगर और कार के हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है जबकि कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे 108 सेवा से इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि वन विभाग टीम को सूचना मिली कि टांडा रोड पर सड़क हादसे में बाघ की मौत हुई है जबकि कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.वन विभाग के टीम ने जांच पड़ताल की तो हादसे में बाघ की मौके पर ही मौत हुई है मृतक नर बाघ की उम्र करीब 14 साल के आसपास बताई जा रही है।
वन विभाग द्वारा बाघ को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को बाघ का पोस्टमार्टम किया जाएगा.जिस स्थान पर घटना हुआ है वहां पर दोनों तरफ जंगल है और इस सड़क से हाथी और बाघ का आना-जाना लगा रहता है पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है जहां कोई वन्य जीवों की जान जा चुकी है. शुक्रवार शाम को भी इसी जगह पर एक बाघ अपने चार शावकों के साथ रोड को पार कर रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है.शनिवार देर शाम उसी जगह पर सड़क हादसे में नर बाघ की मौत हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट_धामी सरकार ने खोला खजाना..
विवेचना में देरी की तो सस्पेंड होंगे अधिकारी_ SSP नैनीताल का सख्त फरमान
हल्द्वानी बेस अस्पताल_ CT स्कैन बंद, OT पर ताला और कूड़े के ढेर..मरीज कहां जाएं ?
हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका_ बेलबाबा की वन भूमि का प्रस्ताव खारिज
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले UOU के कुलपति, दीक्षांत समारोह पर भी हुई चर्चा