( उत्तराखंड ) यहाँ गुस्साई पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी के वार से उतारा मौत के घाट.. दोनों ने कुछ साल पहले किया था प्रेम विवाह…

उत्तरकाशी उत्तराखंड : जनपद के दारासौ के हिमरौल गांव में एक बीवी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। पुलिस राजस्व मौके पर पहुंच गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का 2 साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था।घटना उत्तरकाशी जनपद के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव की है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय जसपाल का दो साल पहले 21 वर्षीय काजल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में बताया जा रहा है। जसपाल गांव में ही ध्याड़ी-मजदूरी करता था। दोनों के बीच कल शाम दोनों के बीच विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि काजल ने जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आज सुबह मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..
उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये का फंड मंजूर,मिलेगी नई रफ्तार..