

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं।
यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families
नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani
दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव