उत्तराखंड HC के CJ ने खोले जूनियर्स के लिए फर्स्ट-क्लास कॉमन चैंबर


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के आह्वान पर जूनियर कॉमन चैम्बर, लाइब्रेरी अपग्रेड, एडवोकेट क्लर्क रूम का उद्घाटन किया। सी.जे., जी.नरेंद्र ने नए अधिवक्ताओं में विश्वास की ऊर्जा भरने का काम किया।

मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र अन्य न्यायाधीशों जिसमें वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के साथ हाईकोर्ट से लगे न्यू चैम्बर ब्लॉक में पहुंचे। उन्होंने, अन्य न्यायाधीशों के साथ जूनियर कॉमन चैम्बर, लाइब्रेरी अपग्रेड, एडवोकेट क्लर्क रूम का उद्घाटन किया। न्यायाधीशों ने सभी नवनिर्मित कमरों का निरीक्षण किया।

सी.जे.ने बार को संबोधित करते हुए कहा कि नए अधिवक्ताओं ने जोश और विश्वास से काम करना चाहिए, ये उन्हें जीवन मे आगे बढ़ने में मदद करेगा। जूनियर अधिवक्ता इस दिन को याद रखेंगे जब सीनियर अधिवक्ताओं के साथ बार के पदाधिकारी उनकी सहायता के लिए एकजुट हुए। इससे सौहार्द और विश्वास का एक जरूरी रिश्ता बनता है, जो शुरुवाती दौर में अधिवक्ताओं के लिए सहायक होता है।
इस मौके पर बार काउंसिल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.महेंद्र सिंह पाल, एम.सी.कांडपाल, सय्यद नदीम ‘मून’, एम.सी.पंत, डी.के.शर्मा, पुष्पा जोशी, बार सचिव वीरेंद्र रावत, डी.के.जोशी, लता नेगी,
आदित्य साह, भानु मेर, नवीन जोशी,
हर्ष तनेजा आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। हाईकोर्ट से रजिस्ट्रार जर्नल योगेश कुमार गुप्ता, र.विजिलेंस सुबीर कुमार, र.ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह, र.इंस्पेक्शन प्रतिभा तिवारी, र.विक्रम, र.प्रोटोकॉल विवेक श्रीवास्तव आदि हाई कोर्ट कर्मचारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..