उत्तराखंड : करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी,दोनों शिक्षक निलंबित..Video


उत्तराखंड : विद्यालय में पेरेंट्स मीटिंग के मौके पर दो शिक्षकों शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय परिसर में आने का आरोप है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के ग्राम सभा हम्टी कापड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला में पेरेंट्स मीटिंग के दौरान दो शिक्षकों पर शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय परिसर में प्रवेश करने का आरोप लगा है। जिसपर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध ज़ाहिर किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण(अराजकता) किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जा सकती।
उप शिक्षा अधिकारी ने बताया कपकोट के जूहा बिरुवा बिनौला में दो शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचे, जिसका वायरल वीडियो तुरंत संज्ञान में लिया गया है।। वीडियो के बाद उप शिक्षा अधिकारी कपकोट ने स्कूल का निरीक्षण किया और जानकारी मिलते ही दोनों शिक्षकों, धीरज कुमार और महेश गुरुरानी, को स्वास्थ्य केंद्र शामा भेजा गया, जहां उनका खून सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल में कुल नौ बच्चे अध्ययनरत हैं। यह घटना गंभीर मानी जा रही है और प्रथम दृष्टया दोनों शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है, और जांच के बाद सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..