उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात 3% महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी को मंजूरी दी, जिससे करीब 1.5 लाख सरकारी कर्मचारी और 80 हजार पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी और अक्टूबर की सैलरी व पेंशन में शामिल की जाएगी।
इस फैसले में स्थानीय निकायों (जैसे नगर निगम, नगर पालिका) और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के कर्मचारी भी शामिल हैं। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी होगी।
सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसे “लंबे इंतजार के बाद मिला न्याय” बताया है। पेंशनभोगियों के अनुसार यह वृद्धि उनके बढ़ते खर्च, खासकर रसोई गैस और जरूरी सामानों की कीमतों के बीच बड़ी राहत है।
हालांकि, इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
केंद्र सरकार ने भी जुलाई 2025 में अपने कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्षों ने दी शुभकामनाएं,जनता की सुख समृद्धि की कामना..
उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा
पत्नी दस्तावेज लेकर हुई फरार,परेशान पति पहुंचा कोतवाली_haldwani
Watch : देखिये जगमगाती सरोवर नगरी नैनीताल का ये खूबसूरत नज़ारा.. Video
हर ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचे कप्तान, जवानों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां_देखिए तस्वीरें..