उत्तराखंड : Gay App से दोस्ती_फिर दुष्कर्म के बाद जंगल में नाबालिग की निर्मम हत्या..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : गे चैटिंग ऐप पर नाबालिग से दोस्ती के बाद एक युवक ने उसकी हत्या कर दी है पुलिस ने युवक को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये सनसनीखेज़ वारदात देहरादून के ऋषिकेश से सामने आयी है। क्षेत्र की एक महिला ने तपोवन पुलिस चौकी में उसके बेटे की गुमशीदगी की सूचना दी थी। उसने बताया कि बीते 8 अक्टूबर से उसका बेटा घर से लापता है और काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।

मामले में पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में पांच टीमों का गठन किया। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लापता नाबालिक 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9:00 बजे जानकी पुल पर एक युवक के साथ लक्ष्मण झूला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था युवक ने अपनी आइडेंटी छुपाने के लिए अपने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था।

मामला नाबालिग की गुमशुदगी से जुड़ा था जिसके चलते पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन तेज करते हुए लापता नाबालिग की कॉल डिटेल पर एक संदिग्ध नंबर से बार-बार बात होना पाया। पुलिस ने शक के आधार पर उस नंबर की डिटेल निकाली तो आईडी गणेश सिमल्टी निवासी वार्ड नंबर 3 डोईवाला की निकली।

आईडी का एड्रेस निकाल कर जब पुलिस डोईवाला पहुंची तो पता चला की गणेश 2 वर्ष पूर्व इस पत्ते पर रहता था पुलिस ने वहीं से गणेश का फोन नम्बर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन सीपेट संस्थान डोईवाला मिली। पुलिस जब सीपेट संस्थान पहुंची तो जानकारी मिली कि गणेश संस्थान की पेंट्री में काम करता है। लेकिन कुछ दिनों से वह काम पर नहीं आ रहा है। सीपेट से गणेश के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाकर पुलिस उसके घर पहुंची।

घर पर पहुंची पुलिस को देखकर गणेश घबरा गया और उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस उसको पकड़ कर थाने ले आई।

पुलिस की पूछताछ में सारी कहानी खुल गई

पूछताछ के दौरान गणेश ने बताया की एक गे चैटिंग एप्प पर उसकी नाबालिग से दोस्ती हुई थी। जो धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई। उसने बताया की कुछ समय के बाद नाबालिक उस पर शादी का दबाव बनाने लगा मना करने पर न्यूड वीडियो और फोटोस परिवार को दिखाकर बदनाम करने की वह लगातार धमकी दे रहा था इस पर गणेश ने उसको अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

गणेश ने अपने कबूलनामे में बताया कि 8 अक्टूबर को उसने नाबालिग को फोन कर जानकी पुल पर बुलाया जहां से नीलकंड रोड चौरासी कुटिया के पास जंगल में जाने के लिए कहा तो वह राज़ी हो गया।

84 कुटिया के पास जंगल में उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए इसके बाद गणेश ने बड़े पत्थर से हमला कर नाबालिग की निर्मम हत्या कर दी। गणेश ने बताया कि वह नाबालिक का मोबाइल, आईफोन और स्मार्ट वॉच अपने साथ लेकर आ गया। पुलिस ने गणेश की निशानदेही पर नाबालिग का शव बरामद कर लिया है गणेश के खिलाफ पोक्सो के तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page