
हल्द्वानी – आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस ख़ास अंदाज़ में मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने ‘प्यारी जन्मभूमि मेरो पहाड़‘ कुमाऊँनी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कक्षा 11 की माही जोशी व कक्षा 12 के मानस पचई ने उत्तराखण्ड के लोक पर्वो की जानकारी देकर विद्यार्थियों को उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराया तथा कक्षा 10 की छात्रा युक्ति जोशी ने अपने भाषण में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, राजनैतिक व नैसर्गिक सुन्दरता व उसके महत्व बताए कक्षा 11 के हर्षवर्धन बिष्ट ने कुमाऊँनी बोली में कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा कोमल आर्यन ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने उत्तराखण्ड की संस्कृति की महत्ता को बताते हुए उसे बनाए रखने के लिए कहा। इस उपलक्ष्य पर उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा, कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..