

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत तहसील धारचूला में पहाडी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक कैंटर चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौेत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कैंटर सामान पहुंचाकर धारचूला से पिथौरागढ़ की ओर वापस लौट रहा था। अपराह्न करीब चार बजे तहसील मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर कालिका के घौचा नामक स्थान पर अचानक नेशनल हाईवे से लगी पहाड़ी से विशाल बोल्डर कैंटर पर आ गिरा। बोल्डर कैंटर के कैबिनेट को तोड़ते हुए चालक और परिचालक के ऊपर जा गिरा। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल कुंवर सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस जवान आनंद सिंह और अन्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद बोल्डर को हटाकर दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले गए। दोनों की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतकों की पहचान चालक अमित खर्कवाल पुत्र धर्मानंद खर्कवाल निवासी खर्क उम्र 30 वर्ष चंपावत और क्लीनर दीपक चंद्र पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक निवासी दशौली पिथौरागढ़ उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।
दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के देर रात तक धारचूला पहुंचने की उम्मीद है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..