
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि डॉक्टर बनने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है। पीड़ित युवती डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।युवती का कहना है कि वह अपना गांव छोड़कर छह महीने से डॉ रवि परमार के गांव मुंगरा में गोशाला में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता-पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं। पीड़ित युवती ने इस साल अगस्त में रवि और उसके माता-पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि डॉ रवि परमार से वर्ष 2020 में जान पहचान हुई थी। प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मना कर रहा है।
युवती ने दिसंबर, 2022 में प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी। तब रवि ने यह कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की कि वह शादी करने को तैयार है। गवाहों के समक्ष लिखित शर्तनामा दे कर मार्च में शादी करने की बात कबूली पर बाद में फिर से मुकर गया। युवती का कहना है कि वह एमए बीएड पास है। वर्ष 2021 में हुई एलटी परीक्षा में दो नंबर से उसका चयन रुक गया था। सरकारी नौकरी न लगने के बाद डॉ रवि के व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।
युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले गोशाला का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया गया तो उसने कोठार के खुले बरामदे में काली तिरपाल बांध कर उसे अपना आशियाना बना लिया। जब तक उसे न्याय नही मिल जाता है वह हिम्मत नही हारेगी। वह चाहती है कि जो अन्याय उसके साथ हुआ किसी दूसरी बेटी के साथ न हो।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..