Uttarakhand : स्कूल के पीछे गंदा खेल चल रहा था_तीन महिलाओं का रेस्क्यू..


राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया है। मामला उस समय सामने आया जब स्थानीय लोगों ने एक निजी स्कूल के पीछे बने कमरे में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों की महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे। मौके से शराब की बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया है।
रेस्क्यू की गई महिलाओं में एक मेरठ, दूसरी फरीदाबाद और तीसरी मेघालय की रहने वाली बताई गई है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था।
मुख्य आरोपी आशीष पांडे पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…