

उत्तराखंड – चमोली : भू धंसाव से दरकते जोशीमठ में मौसम का बदला मिजाज, जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी .
आखिरकार मौसम ने अपना रंग दिखा दिया हैं जी हा जोशीमठ में आज सुबह 4 बजे से ही जमकर बर्फबारी हो रही हैं इस बर्फबारी से वहा की परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरो में हैं सुबह से हो रही है बर्फबारी,नगर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित पैंका,रविग्राम,मनोटी, लामारी, गांव में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर।
हिम क्रीड़ा स्थली औली सहित ऊँचाई वाले इलाके भी बर्फबारी के चलते हुए सराबोर,साल की पहली बर्फबारी होने से जहाँ सेब बागवानों के चेहरों पर खुशी लौटी है वहीं बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद पूरी हुई है लेकिन इस बर्फबारी से प्रशासन को जोशीमठ मे भू धसाव आपदा राहत कार्यो सहित राहत शिविरों मे रह रहे प्रभावित परिवारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि अभी बर्फबारी शुरू हुई है लेकिन लगातार हिमपात होने से प्रशासन को राहत बचाव सहित वैज्ञानिकों के दलों को जाँच सहित सर्वे कार्यों को करने मे मुश्किलें जरूर पैदा हो सकती है!



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update